Tuesday, October 20th, 2026

12711 ग्राम पंचायतों के लिए शुरू हुई मतगणना

महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, क्योंकि आज ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसके लिए सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा की थी, लेकिन कई पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी जीत गए, तो कई जगहों पर चुनाव का बहिष्कार हुआ। जिस वजह से शुक्रवार को 1,25,709 सीटों के लिए मतदान हुआ। अब राज्य के 34 जिले की 12,711 पंचायतों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। 

अब तक के रुझानों के मुताबिक सत्ताधारी दल शिवसेना और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां शिवसेना 323 सीट पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 261 और एनसीपी 218 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस की हालत इस चुनाव में भी खराब दिख रही है, जो सिर्फ 136 सीटों पर ही आगे है। 

वहीं पहला परिणाम हतनकंगल ग्राम पंचायत से आया, जहां जनलीक्षा पार्टी के विनय कोरे ने पडली ग्राम पंचायत से जीत हासिल की। कहां कितनी सीटों पर मतदान? ठाणे (158), पालघर (3), रायगढ़ (88), रत्नागिरी (479), सिंधुदुर्ग (70), नाशिक (620), धुले (218), जलगाँव (783), अहमदनगर (767), नंदुरबार (86), पुणे (748), सोलापुर (658), सतारा (879), सांगली (152), कोल्हापुर (433), औरंगाबाद (618), बीड (129), नांदेड़ (1,015), उस्मानाबाद (428), परभणी (566), जालना (475), लातूर (408), हिंगोली (495), अमरावती (553), अकोला (225), यवतमाल (980), वाशिम (152), बुलढाणा (527), नागपुर (130), वर्धा (50), चंद्रपुर (629), भंडारा (148), गोंदिया (189) और गढ़चिरौली (362)। 79 प्रतिशत हुआ मतदान 14 गांव के लोगों ने इस चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार किया, क्योंकि वो नवी मुंबई नगर निगम का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके अलावा 5 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को चुनाव ही नहीं हुए। 

इन गांवों के लोग पिछले डेढ़ दशक से आंदोलन कर रहे हैं और पहले के दो चुनावों का भी बॉयकॉट किया था। वहीं करीब 20 हजार उम्मीदवार ऐसे थे, जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को 1,25,709 सीटों के लिए 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

 

#मतगणना

Source : Agency

पाठको की राय